Move to Jagran APP

करनाल से हरिद्वार जाना होगा आसान, बचेगा डेढ़ घंटे का समय

करनाल से हरिद्वार जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह में केंद्र पुरोनिधानित इंटर स्टेट कनेक्टीविटी योजना के तहत हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए यमुना पर बना रहो पुल का काम अंतिम चरण में है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 06:34 AM (IST)
करनाल से हरिद्वार जाना होगा आसान, बचेगा डेढ़ घंटे का समय
करनाल से हरिद्वार जाना होगा आसान, बचेगा डेढ़ घंटे का समय

जागरण संवाददाता, करनाल : करनाल से हरिद्वार जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महज दो माह में केंद्र पुरोनिधानित इंटर स्टेट कनेक्टीविटी योजना के तहत हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए यमुना पर बना रहो पुल का काम अंतिम चरण में है। कार्य लगभग पूरा हो चुका है। महज 162 मीटर का सड़क का टुकड़ा बचा हुआ है, जो पूरा होने के बाद यहां से वाहनों को आना जाना शुरू हो जाएगा। बड़ी राहत यह है कि करनाल से हरिद्वार जाने के लिए लोगों को यमुनानगर से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस पुल के माध्यम से लगभग 50 किलोमीटर यानि डेढ़ घंटे का सफर यात्रियों का काम हो जाएगा। जो काम बचा हुआ है उसको पूरा करने का दावा अगले दो माह तक किया जा रहा है। पुल आधिकारिक रूप से चालू होने के बाद करनाल के लोगों के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

loksabha election banner

ऐसे समझिये करनाल से हरिद्वार की यात्रा

इस समय करनाल के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए इंद्री, यमुनानगर, सहारनपुर से होते हुए हरिद्वार जाना पड़ता है। यह रास्ता 161 किलोमीटर पड़ता है। सड़कों की जो हालात बनी हुई है उसमें भी लगभग चार घंटे का समय करनाल से हरिद्वार लगा जाता है।

पुल निर्माण होने के बाद फायदा क्या?

हरियाणा और यूपी की सीमा को जोड़ने वाला यह पुल आधिकारिक रूप से शुरू हो जाने के बाद लोगों की राह आसान हो जाएगी। करनाल से गंगोह, सहारनपुर होते हुए लोग हरिद्वार पहुंचेंगे। इस मार्ग से करीब 50 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा।

बरसात के कारण काम रुका, तो वाहनों ने बना लिया रास्ता

हरियाणा और उप्र को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण कार्य बरसात के कारण रोक दिया गया था। पुल कनेक्टीविटी के लिए कच्ची सड़क का निर्माण किया हुआ है। महज 162 मीटर का जो टुकड़ा बचा हुआ है उसको पक्का किया जाना है। काम बंद होने के कारण लोगों ने इसका फायदा उठाया और यहां से आना-जाना शुरू कर दिया। हल्के वाहनों के साथ-साथ भारी वाहन भी आने शुरू हो गए। स्थानीय प्रशासन को जब इस बात की सूचना मिली तो भारी वाहनों को रोका। बरसात के कारण कई जगह पर मिट्टी खिसकी हुई थी, जिसमें कुछ वाहन भी फंस गए।

29.29 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा है पुल

इंटर स्टेट कनेक्टीविटी योजना के तहत बन रहे इस पुल का निर्माण दोनों राज्यों के बीच हुए एक समझौते के तहत हो रहा है। दोनों राज्यों को अपनी-अपनी सीमा में पुल का निर्माण पूरा करना है। जनपथ सहारनपुर से लखनौती-मानपुर मार्ग से होता हुआ हरियाणा करनाल के दौलतपुर के निकट इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2010 में इसकी नींव रखी गई थी। 29 करोड़ 29 लाख 15 हजार की लागत से इसका निर्माण पूरा होगा। वर्जन

विजेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुल कंस्ट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। बीच में महज 162 मीटर का टुकड़ा बचा हुआ है। हमारी तरफ से काम लंबित नहीं है। महज दो माह के अंदर यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा। बरसात के कारण काम बाधित था, लोगों ने यहां से रास्ता बना लिया, लोगों को सहयोग करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.