Move to Jagran APP

100 में 80 को नहीं मिली एंबुलेंस, मरीजों को निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा

जागरण संवाददाता, करनाल: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक देखने को मिला। दूसरे दिन कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 321 हो गई। जिससे एंबुलेंस व्यवस्था बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 09:00 AM (IST)
100 में 80 को नहीं मिली एंबुलेंस, मरीजों को निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
100 में 80 को नहीं मिली एंबुलेंस, मरीजों को निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा

जागरण संवाददाता, करनाल: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक देखने को मिला। दूसरे दिन कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 321 हो गई। जिससे एंबुलेंस व्यवस्था बिगड़ गई। रूटीन में 100 लोगों को मिलने वाली एंबुलेंस सेवा हड़ताल के कारण महज 20 लोगों को ही मिल पाई। 80 कॉल रिसीव तो की गई, लेकिन घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। जिलेभर में स्थिति ऐसी बन गई कि उन्हें निजी वाहनों से घायलों, मरीजों को लेकर अस्पताल में लेकर आना पड़ा। दो दिन की सांकेतिक हड़ताल का समय पूरा हो चुका है, लेकिन देर शाम तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं करने पर कर्मचारियों में रोष है। पांच सरकारी गाड़ियों को बनाया एंबुलेंस

loksabha election banner

एंबुलेंस सेवाओं में 80 कर्मचारियों का स्टाफ है। सभी हड़ताल पर हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए सिविल सर्जन ने पांच सरकारी गाड़ियों को एंबुलेंस के रूप में प्रयोग किया गया। नियमित ड्राइवरों की छुट्टियां कैंसल कर उन्हें इन गाड़ियों पर तैनात किया गया। महज पांच गाड़ियों से मुश्किल से 20 कॉल ही कवर हो पाई। हालांकि शाम छह बजे के बाद निजी अस्पताल भी सहयोग में आए। जिले में यहां पर इतने स्टाफ रहे हड़ताल पर

जगह कर्मचारी

रेफरेल ट्रांसपोर्ट 78

हेडक्वार्टर 15

अर्बन 20

इंद्री 45

नि¨सग 52

घरौंडा 17

बल्ला 22

असंध 32

तरावड़ी 29

नीलोखेड़ी 10

पीएमओ 01 पीएचसी व सीएचसी में बिगड़ने लगी स्वास्थ्य सेवाएं

एएनएम और जीएनएम हड़ताल पर चले जाने से डिलीवरी के केस कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर हो रहे हैं। केसीजीएमसी में रोजाना औसत आने वाले 18 से 20 केसों की बजाय 30 फीसदी डिलीवरी केस अधिक पहुंचे। इसी प्रकार लैब अटेंडेंट भी हड़ताल का हिस्सा होने के कारण पीएचसी व सीएचसी पर टेस्ट का काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों की सूची मुख्यालय भेजी : सिविल सर्जन

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। बुधवार को 564 कर्मचारियों में से 321 कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। आगामी हड़ताल रहेगी या नही इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। जब तक हड़ताल रहेगी, व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.