Move to Jagran APP

कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को पार करने के लिए दूसरी हरित क्रांति की जरूरत : डॉ. पीके घोष

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में फसल सुधार के लिए 10 दिवसीय पाठ्यक्रम का शुभांरभ हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित कार्यशाला 29 अगस्त तक चलेगा। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार के 20 वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम मेंडॉ. पीके घोष ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पाठ्यक्रम का महत्व बताया और प्रतिभागियों को नई तकनीकों से क्षेत्र में उपयोग करने की बात कही। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 01:13 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 01:13 AM (IST)
कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को पार करने के लिए दूसरी हरित क्रांति की जरूरत : डॉ. पीके घोष
कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को पार करने के लिए दूसरी हरित क्रांति की जरूरत : डॉ. पीके घोष

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में फसल सुधार के लिए 10 दिवसीय पाठ्यक्रम का शुभांरभ हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित कार्यशाला 29 अगस्त तक चलेगा। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार के 20 वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम मेंडॉ. पीके घोष ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पाठ्यक्रम का महत्व बताया और प्रतिभागियों को नई तकनीकों से क्षेत्र में उपयोग करने की बात कही। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ होगा।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों के बारे में बताया कि इस समय कृषि योग्य भूमि कम हो रही है और फसल अवशेष व्यर्थ में नष्ट हो रहे हैं। मृदा का संरक्षण नहीं हो रहा है। इसके अलावा मृदा में पोषक तत्वों की कमी हो रही है और भूमि की लवणता भी बढ़ रही है। आज देश को दूसरी हरित क्रांति की आवश्यकता है। इसके लिए नई तकनीक का उपयोग बहुत जरूरी है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रबोध चंद्र शर्मा, डॉ. अनीता मान व डॉ. एसके सनवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.