Move to Jagran APP

महोत्सव के दूसरे दिन नौटंकी सांग का मंचन

संवाद सहयोगी घरौंडा नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में नौटंकी सांग क

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 07:39 AM (IST)
महोत्सव के दूसरे दिन नौटंकी सांग का मंचन
महोत्सव के दूसरे दिन नौटंकी सांग का मंचन

संवाद सहयोगी, घरौंडा: नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में नौटंकी सांग का मंचन किया गया। हरियाणवी सांग कार्यक्रम में वेयर हाउस के मैनेजर सोनू दहिया ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। सोनू दहिया ने कहा कि हरियाणवीं सांग हमारी संस्कृति की पहचान है। जो पुण्य का कार्य मंडल की ओर से किया जा रहा है, वह सराहनीय है।

loksabha election banner

शुक्रवार को 19वें सामूहिक विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हरियाणवीं सांग के दूसरे दिन स्वामी कर्ण सिंह और उनकी पार्टी ने नौटंकी सांग का मंचन किया। सांग में बताया गया कि फूल सिंह राजा गजे सिंह का लड़का था और एक बार वह अपनी भाभी से पानी मांगता है तो भाभी उसे ताना मारती है। वह कहती है कि नौटंकी को शादी करके लाओ तो पानी पिलाएगी। यह बात सुनकर फूल सिंह अपने घर से चला जाता है। बहुत सी मुश्किलों के बाद आखिरकार नौटंकी को विवाह कर ले आता है। बुजुर्गो ने सांग का लुत्फ उठाया। प्रधान धीरज भाटिया ने बताया कि छह फरवरी को बशेश्वर एंड पार्टी सांग का मंचन करेगी। आठ फरवरी को सूरज बेदी क्षेत्र वाले सांग का मंचन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि सोनू दहिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक चेतन देव शर्मा, राज सिगला, पुष्कर टक्कर, दीपक शर्मा, डॉक्टर रमेश, विनोद गोयल, कुलदीप कैमला, देवेंद्र धीमान, मान सिंह राणा, अशोक भटनागर और सुरेंद्र सिगला मौजूद थे। शुक्रवार को 19वें सामूहिक विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हरियाणवीं सांग के दूसरे दिन स्वामी कर्ण सिंह और उनकी पार्टी ने नौटंकी सांग का मंचन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.