ओलावृष्टि से होगा फसल को नुकसान : मुलतान ¨सह
बरसात व तेज हवाओं ने जहां ठंड का अहसास करा दिया है। वहीं, किसानों की ¨चता भी बढ़ा दी है। खासकर ओलावृष्टि होने से किसान सहम गए हैं। इससे फसलों को काफी क्षति पहुंच सकती है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 01:49 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:49 AM (IST)
संवाद सूत्र, निगदू : बरसात व तेज हवाओं ने जहां ठंड का अहसास करा दिया है। वहीं, किसानों की ¨चता भी बढ़ा दी है। खासकर ओलावृष्टि होने से किसान सहम गए हैं। इससे फसलों को काफी क्षति पहुंच सकती है। गांव बोहला खालसा के किसान मुलतान ¨सह गुर्जर का कहना है कि दो दिनों से आसमान अपनी करवटें बदल रहा था। मौसम कभी साफ तो कभी बादल छाए हुए थे। सोमवार को सुबह थोड़ी बहुत बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। सांय करीब 5 बजे लगभग 5 मिनट तक हुई ओलावृष्टि किसानों के लिए बहुत नुकसान दायक है। इस ओलावृष्टि से गेहूं की पक्की की बालियों को क्षति होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें