Move to Jagran APP

सांसद संजय भाटिया ने इंद्री को धन्यवाद दिया

सांसद संजय भाटिया ने सोमवार को राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के साथ क्षेत्र में धन्यवादी दौरा किया। कांबोज ने कहा कि देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत से करनाल का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 08:30 AM (IST)
सांसद संजय भाटिया ने इंद्री को धन्यवाद दिया
सांसद संजय भाटिया ने इंद्री को धन्यवाद दिया

संवाद सहयोगी, इंद्री : सांसद संजय भाटिया ने सोमवार को राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के साथ क्षेत्र में धन्यवादी दौरा किया। कांबोज ने कहा कि देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत से करनाल का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है। तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 से ज्यादा सीटे जीतेगी।

loksabha election banner

सांसद संजय भाटिया ने लोगों का आभार व्यक्त किया और पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित करने का वादा किया। ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूल मालाएं और बुके देकर स्वागत किया। सांसद ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गढ़ीबीरबल मंडल के गांव खेड़ा, पटहेड़ा, भौजी, शेरगढ़, मुखाली, कलरी जागीर, कलरा, धनौरा, शेखपुरा, धानोखेड़ी, हिनौरी, छपरियों, टपरियों, बुढनपुर खालसा पहुंचकर भारी वोटों से जीत दिलाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री कांबोज ने कहा कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत सहित हरियाणा के आधा दर्जन जिले यमुना में आने वाली बाढ़ और हैवी ट्रैफिक से प्रभावित हैं। इस समस्या से निपटने के लिए यमुना के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे बनाया जा सकता है। इसलिए करनाल सांसद यह मांग संसद में उठाए। इस अवसर पर कमलजीत मंढाण, रणबीर गोयत, त्रषिपाल इंद्रगढ़, जयप्रकाश कांबोज, मेहम सिंह धीमान, ईलम सिंह, सुशील गुर्जर, सुनील खेड़ा, महिद्र पंजोखरा, बबलू सरपंच, अनिल बुटानखेड़ी, सोमप्रकाश कांबोज, पंकज कांबोज, धर्मपाल शांडिल्य, कमलेश तुसंग व विजय पटहेड़ा मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.