Move to Jagran APP

देश में पहुंचा मानसून, अभी उत्तर भारत के क्षेत्रों में बेरुखी

फोटो---03ए व 11 नंबर है। - मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 07:20 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 07:20 AM (IST)
देश में पहुंचा मानसून, अभी उत्तर भारत के क्षेत्रों में बेरुखी
देश में पहुंचा मानसून, अभी उत्तर भारत के क्षेत्रों में बेरुखी

जागरण संवाददाता, करनाल : मानसून देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है, लेकिन उत्तर भारत में इसकी बेरुखी देखने को मिली है। हालांकि पूरे देश में मानसून के प्रदर्शन की बात की जाए तो बरसात सामान्य से अधिक हुई है। लेकिन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्र में कम ही बरसात हुई है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। अभी राहत के भी आसार नजर नहीं आ रहे। मानसून की स्थिति उस समय अच्छी मानी जाती है जब एक समान बरसात का वितरण हो। वहीं मानसून पहुंचने की जहां तक बात है, देश में अमूमन आठ जुलाई को पूरे देश में मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार 28 जून तक मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले 48 घंटे में उत्तर भारत के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में आंशिक बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में भी बरसात बहुत कम देखने को मिलेगी। लेकिन पंजाब से बिहार के बीच बनी एक टर्फ रेखा मौसम बदलाव का संकेत दे रही है, जिससे दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्र में बादल विकसित हो सकते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.0 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 84 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 58 फीसदी रह गई। हवा 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। गर्मी व उमस और अधिक बढ़ सकती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.