गांव ब्याना, रंधौली, चन्द्राव, चौगांवा में विधायक ने पौधारोपण किया
संवाद सहयोगी इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रदेश मे
संवाद सहयोगी, इंद्री : विधायक रामकुमार कश्यप ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रदेश में म्हारा हरियाणा हराभरा हरियाणा अभियान के तहत इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्याना, रंधौली, चन्द्राव व चौगांवा में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है एवं पर्याप्त वर्षा व भूमि के गिरते जलस्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए पेड-पौधों की बहुत जरूरत है। विधायक ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है और इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर गढीबीरबल मंडल के भाजपा मंडलाध्यक्ष अमित खेडा, कृष्ण नंबरदार, रामप्रसाद ढांडा, कुडा राम, बाबूराम, मुकेश ब्याना, अंकित काम्बोज, जगमाल प्रेमी, नरेश ब्याना मौजूद थे।