Move to Jagran APP

मिस फ्रेशर गीनी व मिस्टर फ्रेशर सुखेदव को चुना

बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रम्बा में प्रतिभा खोज के लिए स्पर्धा-2019 का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ट्रस्टी मीनाक्षी गुप्ता ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 09:05 AM (IST)
मिस फ्रेशर गीनी व मिस्टर फ्रेशर सुखेदव को चुना
मिस फ्रेशर गीनी व मिस्टर फ्रेशर सुखेदव को चुना

जागरण संवाददाता, करनाल : बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रम्बा में प्रतिभा खोज के लिए स्पर्धा-2019 का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ट्रस्टी मीनाक्षी गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के अनेक पहलूओं को अपने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विद्याओं जैसे, हरियाणवी डांस, हिदी, पंजाबी गिद्दा, गीत, नृत्य तथा ड्रामा में प्रस्तुत किया। प्रीति गुणवाल ने छात्रों को विकास के मार्ग पर निरंतर प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया।

loksabha election banner

विभिन्न वर्गों में जैसे ग्रुप डांस में महक ग्रुप का गिद्दा प्रथम स्थान पर तथा सोनिया ग्रुप का हरियाणवी डांस द्वितीय स्थान पर तथा भावना ग्रुप का थीम डांस तृतीय स्थान पर रहा। स्किट में प्रथम स्थान नवीन ग्रुप ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में अंकाक्षा ने प्रथम स्थान, आरजू ने द्वितीय स्थान तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गीत में प्रथम स्थान सुनिधि ने, द्वितीय स्थान पूजा शर्मा तथा तृतीय स्थान साहिबा ने प्राप्त किया। माइम एंड ड्रामेबाज में प्रथम स्थान दीपक, पूजा, आरजू व द्वितीय स्थान दीपिका, आरजू ने तथा तृतीय स्थान निकिता ग्रुप ने प्राप्त किया। कविता गायन में जगदीप तुली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अकांक्षा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अस्मिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस सत्र की मिस फ्रेशर गीनी, मि. फ्रेशर सुखेदव को चुना गया। इसके अतिरिक्त एक एलूमनी मीट का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुद्धा कॉलेज के पुराने छात्रों के साथ विचार सांजा किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डा. मौ. रिजवान, विभागाध्यक्ष प्रीति गुणवाल, विभागाध्यक्ष रजनी शर्मा, विनय अवतारे, प्राध्यापिका प्रीति कौशल, शुभम चावला, लवप्रीत मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.