प्रदेश के सभी गांवों में बनाई जाएंगी मिनी लाइब्रेरी : दुष्यंत चौटाला
संवाद सूत्र निगदू उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से जोड़ने
संवाद सूत्र, निगदू : उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी गांवों में मिनी लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इन पुस्तकालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट सहित सभी सुविधाएं रहेंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को नीलोखेड़ी खंड के गांव रायसन में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे। इसके अलावा अपने दौरे के तहत उन्होंने निगदू में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यम विद्यालय के मुख्य द्वार का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि जहां कोविड-19 के कारण नुकसान हुआ है वहीं लोगों ने इस समय में कुछ नया सीखने की भी कोशिश की है। इस दौरान देवेंद्र चौहान, भारती राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने अतिथियों का स्वागत किया। इंद्रजीत गौराया, हिशम सिंह, नम्बरदार राम सिंह ने उप मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर शाहबाद के विधायक रामकरण काला, ग्रंथ अकादमी हरियाणा के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक रमेश कटक, जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेम शाहपुर, यशकरण राणा, मीना चौहान, हुकुम सिंह राणा, बनी सिंह, महेन्द्र राणा, संदीप राणा मौजूद थे।