Move to Jagran APP

पौधारोपण कर प्रकृति की सुरक्षा का दिया संदेश

फोटो---04 नंबर है। - निर्मल समाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया पौधारोपण जागरण संवाददाता करनाल निर्मल समाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अशोका नर्सरी कॉलोनी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था की अध्यक्ष शिक्षाविद् निर्मल दहिया व किरण शर्मा ने पौधे रोपित कर क्षेत्रवासियों को इनकी हिफाजत करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:20 PM (IST)
पौधारोपण कर प्रकृति की सुरक्षा का दिया संदेश
पौधारोपण कर प्रकृति की सुरक्षा का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, करनाल : निर्मल समाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अशोका नर्सरी कालोनी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था की अध्यक्ष शिक्षाविद् निर्मल दहिया व किरण शर्मा ने पौधे रोपित कर क्षेत्रवासियों को इनकी हिफाजत करने के लिए प्रेरित किया। निर्मल दहिया ने कालोनीवासियों को कहा इतिहास इस बात का साक्षी है कि हर युग में महापुरुषों ने धरती पर वनों को संरक्षण प्रदान किया। भगवान श्रीराम ने भी वनों को बढ़ावा दिया था। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। इसलिए संस्था ने इस अवसर पर पौधारोपण किया है ताकि यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाए। उन्होंने कहा कि इस समय जहां पूरा विश्व कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। वहीं प्रकृति की विभिषिकाएं भी सामने हैं। कहीं पर बाढ़ का कहर तो कहीं पर दुनिया पानी को तरस रही है। धरती से वनों की कटाई होने के कारण ही पर्यावरण असंतुलन की स्थिति बनी जिसका खामियाजा भी इंसान को भुगतना पड़ रहा है। इस समय इंसान को चाहिये कि वह कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी की पूर्ण पालना करें और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उनकी संस्था विगत तीन साल से लगातार पौधारोपण कर रही है। पौधों का वितरण भी करते हैं। पौधों की निगरानी के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य धरती एवं पर्यावरण की हिफाजत करना है ताकि मानव जीवन सुरक्षित रहे। जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.