Move to Jagran APP

गाय सेवा से बढ़कर नहीं कोई जग में सेवा : मीना चौहान

मीना चौहान ने कहा कि इस जग में गोसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव को इस सेवा में भाग लेकर जग के कल्याण के लिए पुण्य का कार्य करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:28 PM (IST)
गाय सेवा से बढ़कर नहीं कोई जग में सेवा : मीना चौहान
गाय सेवा से बढ़कर नहीं कोई जग में सेवा : मीना चौहान

संवाद सूत्र, निगदू : गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में बाबा समाध भगवान गिरी गोसेवा समिति के संचालक बाबा कृष्णानंद पुरी व गांववासियों की ओर से चलाई जा रही निगदू गोशाला में हवन किया गया। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में क्षेत्र के उद्योगपति विनोद गुप्ता व कृष्ण लाल गुप्ता की उपस्थिति में पंडित हरिओम शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण से हवन का आयोजन किया गया तो वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान रायसन ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।

loksabha election banner

मीना चौहान ने कहा कि इस जग में गोसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव को इस सेवा में भाग लेकर जग के कल्याण के लिए पुण्य का कार्य करना चाहिए। गाय को हमारे हिन्दू धर्म में भगवान का दर्जा दिया हुआ है। गाय की सेवा करना धर्म में सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने सभी सेवकों को भविष्य में गाय की तन-मन से सेवा करने का संदेश दिया। हर व्यक्ति को जीवन में गो सेवा जरूर करनी चाहिए। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति जनमेजय नंबरदार, सतपाल सिंह, सुभाष चंद, शीशपाल शर्मा, रोहताश गर्ग, डा. सतपाल राणा, भीष्म राणा, नवीन गुप्ता, विजय गुप्ता, जसविद्र सिंह, भूली राणा, रोमी राणा रायसन, सूबे सिंह राणा मौजूद रहे। श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में किया विशेष पूजन

जलमाना : गोपाष्टमी पर्व पर नेशनल हाईवे रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में विशेष पूजन किया गया। गोमाता की पूजा करके सेवा की गई। गोशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वीरवार को उपलाना गोशाला में गोपाष्टमी पर हवन किया गया। इसके बाद गोमाता की पूजा की गई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने गोपूजन करके गोमाता को भोग लगाया। गोमाता को गुड़ की चूरी खिलाई। कार्यक्रम का संचालन कैलाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर गोशाला समिति के प्रधान विनोद राणा, हिम्मत सिंह विर्क, रामनिवास रोहिला, नरेश कुमार, जयपाल शर्मा व देवी सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.