शिक्षा के बल पर ही सफलता की सीढ़ी चढ़ना आसान
गांव सांभली व गोहिदा में महर्षि कश्यप प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा एवं जिला परिषद सदस्य मीना चौहान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में राजा बलि जैसे दानी राजा भी हुए।
संवाद सूत्र, निगदू : गांव सांभली व गोहिदा में महर्षि कश्यप प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा एवं जिला परिषद सदस्य, मीना चौहान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में राजा बलि जैसे दानी राजा भी हुए। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है, जिसके बल पर कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप एक महान ऋषि थे। वे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने लोगों को अज्ञानता रूपी अंधेरे को दूर करने के लिए ज्ञान रूपी संदेश दिए थे।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज ने भगवान महर्षि कश्यप का अनुसरण कर सामाजिक और राजनीतिक शक्ति हासिल की। उसकी बदौलत कश्यप समाज की पहचान बनी है। इस मौके पर सांभली गांव के सरपंच सतपाल राणा, प्रदीप राणा, सुनील रोहताश, गुरमेश, मोनू, विकास राणा, संजय शर्मा, जिले सिंह, विष्णु कश्यप, महेंद्र, सतपाल, वेदप्रकाश, रामकिशन, गोधाराम, सुरेश, रमेश व सोमपाल मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप