Move to Jagran APP

मेयर रेणुबाला ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता ने वार्ड 14 में दो जगहों पर इंटरलॉकिग टाइलों से बनाई जाने वाली गलियों की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 09:39 AM (IST)
मेयर रेणुबाला ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
मेयर रेणुबाला ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता ने वार्ड 14 में दो जगहों पर इंटरलॉकिग टाइलों से बनाई जाने वाली गलियों की शुरुआत की। उनके साथ नगर निगम के सहायक इंजीनियर लख्मीचंद राघव तथा जेई सुख्खा सिंह भी थे। दोनों गलियां करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार होंगी, जिससे यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सबसे पहले मेयर ने सदर बाजार स्थित इंदिरा कॉलोनी में करीब 40 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिग टाइलों के कार्य की शुरुआत कराई। कॉलोनी की ही एक बुजुर्ग महिला ने शुभारंभ के तौर पर नारियल फोड़ा। इस कार्य में करीब 10 गलियां बनेंगी, जबकि टाइप 1 एवं 2 की नालियों में गंदे पानी की निकासी के लिए 8 इंच व्यास के पाइप डाले जाएंगे, ताकि साफ-सफाई भी बनी रहे। गलियों के निर्माण का यह कार्य अगले दो माह तक पूरा होगा। इसके पश्चात महापौर ने इसी वार्ड में हांसी रोड स्थित ब्रह्म नगर में 23 लाख 65 हजार अनुमानित लागत से बनने वाली गलियों की शुरुआत की। यहां भी एक वृद्ध व्यक्ति ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

loksabha election banner

ब्रह्म नगर के इस कार्य में एक गली सीसी की भी बनेगी, जिसमें 8 इंची पाईप डाले जाएंगे। शेष गलियां इंटरलॉकिग टाइलों से भी बनाई जाएंगी। इससे यहां के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। मेयर रेणुबाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में करनाल में विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.