Move to Jagran APP

भोले के रंग में रमी कर्णनगरी, बम भोले के लगाए जयकारे

करनाल जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व पर लोग भोले के रंग में रम गए। सुबह से ही मंदिरों में भोले के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस पर्व के मद्देनजर मंदिरों को भी खास तौर पर सजाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 07:22 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:22 AM (IST)
भोले के रंग में रमी कर्णनगरी, बम भोले के लगाए जयकारे
भोले के रंग में रमी कर्णनगरी, बम भोले के लगाए जयकारे

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व पर लोग भोले के रंग में रम गए। सुबह से ही मंदिरों में भोले के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस पर्व के मद्देनजर मंदिरों को भी खास तौर पर सजाया गया। दूसरी ओर दिन शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के दिन महादेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कर्ण नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आई। शोभायात्रा को रामलीला मैदान से शुरू किया गया। स्वामी रामदास, सभा के प्रधान अविनाश बंसल, सचिव गौरव गर्ग व सभा के सदस्यों ने भगवान शिव की आरती उतारी, जिसके बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने पूरे जोश के साथ जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव का रूप धारण किए कलाकार और श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के आगे सैकड़ों महिलाएं कलश धारण किए चल रहीं थीं।

प्रसाद के स्टाल लगाए

दुकानदारों और व्यापारियों ने प्रसाद बांटने के लिए स्टाल लगाए थे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। रेलवे रोड, सदर बाजार, नोवल्टी रोड, कमेटी चौक, कर्ण गेट व सर्राफा बाजार की परिक्रमा के बाद शिव मंदिर में विश्राम लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश जिदल, बृजभूषण गौतम, पालाराम पहलवान, आशुतोष गौतम राधेश्याम गोयल, रविद्र बंसल, पवन बंसल, बालकृष्ण शर्मा व कृष्णलाल बंसल मौजूद रहे।

शहर के प्राचीन शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर छह स्थित शिव मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, महावीर दल मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगना शुरू हो गया था। भक्तों ने भोले की अराधना की और शाम को पूरे विधि विधान के साथ अपना व्रत खोला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.