Move to Jagran APP

नगर निगम के कर्मचारी झाडू प्रदर्शन करेंगे 16 को

नगर निगम कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई राम सिंह ने की व संचालन राजकुमार ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:34 AM (IST)
नगर निगम के कर्मचारी झाडू प्रदर्शन करेंगे 16 को
नगर निगम के कर्मचारी झाडू प्रदर्शन करेंगे 16 को

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

नगर निगम कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई राम सिंह ने की व संचालन राजकुमार ने किया। प्रदेश संगठनकर्ता अशोक प्रोचा व रमेश ने कहा कि लगातार धरना दिया जा रहा है मगर प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। उन्होंने कहा कि डीसी से बातचीत के दौरान एक सप्ताह का समय दिया गया था मगर पूरा सप्ताह बीत गया और कोई पत्र जारी नहीं हुआ। सरकार और निगम प्रशासन को कर्मचारियों को आरपार की लड़ाई के लिए मजबूर कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 16 दिसंबर को शहर में झाडू़ प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी जिला सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव सुशील गुर्जर ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का पूरा समर्थन करेगा। उल्लेखनीय कि सफाई कर्मचारियों को पैरोल पर रखने की जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ओमप्रकाश माटा, रोशनलाल गुप्ता, राजबीर, सत्यवान, उर्मिला, सुनीता, संजय, रोशन व सुरेश ने कर्मचारियों को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.