14.0 डिग्री सेल्सियस पर आया न्यूनतम तापमान, दिन का तापमान अभी स्थिर
जागरण संवाददाता करनाल मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अभी सुबह व शाम को तो ठ
जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अभी सुबह व शाम को तो ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय अभी गर्मी बरकरार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जो 14.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 94 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 54 फीसदी रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 25 अक्टूबर के बाद मौसम में ओर बदलाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।