Move to Jagran APP

नगर निगम की ओर से 22 अवैध कालोनियों की सूची जारी, नहीं खरीदें प्लाट

जागरण संवाददाता करनाल नगर निगम व जिला नगर योजनाकार द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वाले डील

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:14 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:14 AM (IST)
नगर निगम की ओर से 22 अवैध कालोनियों की सूची जारी, नहीं खरीदें प्लाट
नगर निगम की ओर से 22 अवैध कालोनियों की सूची जारी, नहीं खरीदें प्लाट

जागरण संवाददाता, करनाल:

loksabha election banner

नगर निगम व जिला नगर योजनाकार द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वाले डीलरों और भू-मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाते हुए अवैध कॉलोनियों में लगातार तोड़फोड़ करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 22 अवैध कालोनियों की सूची भी जारी की गई है।

निगम आयुक्त विक्रम ने आमजन से अनुरोध किया कि वे किसी भी भू-माफिया के झांसे या बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में कोई प्लाट नहीं खरीदें और ना ही उनमें अवैध निर्माण कार्य करवाएं, अन्यथा किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे प्लाट खरीदने से पूर्व नगर निगम या जिला नगर योजनाकार कार्यालय से संपर्क कर पता लगा लें कि कालोनी वैध है या अवैध। उन्होंने कहा कि वैध कॉलोनी में ही प्लाट खरीदकर अपने घर का निर्माण करें।

आयुक्त ने नागरिकों को बताया कि भवन निर्माण से पहले अपनी बिल्डिग का नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। इसके लिए वह लोकल आर्किटेक्ट से मिलकर ऑनलाइन नक्शा अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) यानि भूमि उपयोग का परिवर्तन पास करवाना भी अनिवार्य है। निगमायुक्त विक्रम ने नागरिको की जानकारी के लिए ऐसी 22 अवैध कॉलोनियों की सूची जारी की है, जिनमें निर्माण करने की मनाही है। इसके अलावा नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले टिप्पर वाहनों की मदद से भी लोगों को अवैध कॉलोनियों की सूचना दी जा रही है और उनसे अपील की जा रही है कि वे इन कालोनियों में न तो प्लाट खरीदें और न ही उनमें मकान बनाएं। अवैध कॉलोनियों की सूची

नगर निगम की ओर से जारी 22 अवैध कालोनियों की सूची में गांव फूसगढ में उत्तम नगर के साथ, दुर्गा कालोनी के नजदीक, शेखपुरा सुहाना रोड पर सैलजा मिल के पीछे, शेखपुरा सुहाना रोड पर जेटीपीएल के सामने, करण विहार कृपाल आश्रम के सामने, गांव मंगलपुरा के नजदीक आरके पुरम पार्ट-2, कुंजपुरा रोड पर हवाई पट्टी के सामने, गांव कटाबाग के पीछे पा‌र्श्वनाथ सिटी के साथ व शक्ति पुरम पार्ट-2 शामिल है। इसके साथ ही कैलाश रोड पर बागपति के साथ, पा‌र्श्ववनाथ सिटी के साथ कटाबाग रोड पर, नजदीक पाम रेजिडेंसी रांवर रोड, मधुबन के सामने अशोक विहार एक्सटेंशन, नई अनाज मण्डी के सामने, न्यू रामदेव कालोनी नई अनाज मण्डी के सामने, मंगल कालोनी पार्ट-2 मण्डी रोड, शास्त्री नगर पार्ट-2, आनंद विहार पार्ट-2, हकीकत नगर पार्ट-2, कैथल रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के साथ, कैथल रोड पर जिला जेल के सामने, गांव सैदपुरा के पास सेठी कालोनी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.