Move to Jagran APP

झज्जर रैली में जजपा कार्यकर्ता देंगे अपनी ताकत का परिचय: अजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला ने कहा कि जजपा का इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने झज्जर जिले को जननायक चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि बताया और कहा कि नौ दिसंबर को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर चौ. देवीलाल की कर्मभूमि पर आयोजित जन सरोकार दिवस रैली ऐतिहासिक होगी और रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 07:39 PM (IST)
झज्जर रैली में जजपा कार्यकर्ता देंगे अपनी ताकत का परिचय: अजय चौटाला
झज्जर रैली में जजपा कार्यकर्ता देंगे अपनी ताकत का परिचय: अजय चौटाला

जागरण संवाददाता, करनाल: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला ने कहा कि जजपा का इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने झज्जर जिले को जननायक चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि बताया और कहा कि नौ दिसंबर को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर चौ. देवीलाल की कर्मभूमि पर आयोजित जन सरोकार दिवस रैली ऐतिहासिक होगी और रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है।

loksabha election banner

जाट भवन सेक्टर 12 में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. चौटाला ने कहा कि प्रदेश स्तरीय इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात एक करते हुए रैली की तैयारियों में जुट जाएं। जजपा जन सरोकार से जुड़े कार्य कर रही है और इन जनहितैषी कार्यो को रैली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जजपा की ताकत बताया और कहा कि झज्जर रैली को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के चलते कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच दूरी बनी रही, लेकिन कार्यकर्ता हताश न हो। आगामी तीन वर्षो सभी कार्यकर्ताओं के काम होंगे। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और इस ताकत का परिचय झज्जर रैली में देंगे। भीड़तंत्र लोकतंत्र की ताकत है। हरियाणा की जनता की आस्था जजपा में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता की ताकत को कानून बनाकर सबके सामने ला रहे हैं। अब वो दिन भी दूर नहीं है जब बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए मिलेगी। इस दौरान डा. अजय चौटाला ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। कई युवा जजपा में शामिल हुए, जिनका अजय चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कांबोज, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, विधायक ईश्वर सिंह, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहिसीन चौधरी व जिला प्रधान गुरदेव रंबा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन जिला प्रवक्ता यशकरण राणा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश खटक, नफे सिंह मान, प्रदेश सचिव प्रेम शाहपुर, रमेश सिद्धपुर, जेपी दूहन, सुभाष गुप्ता, भीम मढाण, उत्तम घणगस, अमनदीप चावला, जगदीप संधु व विनोद रायपुर मौजूद रहे।

इनेलो पर साधा निशाना

डा. अजय चौटाला ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का एक ही विधायक है वो भी दुर्भाग्य से बन गया। इनेलो का जनाधार अब न के बराबर रह गया है। जनता इनेलो के लोगों को पसंद नहीं करती और यही कारण है कि इस पार्टी का वोट प्रतिशत मात्र 1.5 प्रतिशत रह गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर इनेलो के लोग जजपा से मेलजोल के बारे में विचार करेंगे तो वह भी पुर्नविचार करने की सोचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.