Move to Jagran APP

जजपा कार्यकर्ताओं को नियमों का पाठ पढ़ाया

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन की मर्यादा का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 09:41 AM (IST)
जजपा कार्यकर्ताओं को नियमों का पाठ पढ़ाया
जजपा कार्यकर्ताओं को नियमों का पाठ पढ़ाया

संवाद सहयोगी, घरौंडा : पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन की मर्यादा का पाठ पढ़ाया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने कहा कि सरकार में शामिल 57 विधायकों में से सिर्फ दस एमएलए जजपा पार्टी के है। इस लिहाज से सरकार में छठा हिस्सा उनकी पार्टी की भागेदारी का है और कार्यकर्ताओं को यह बात भली-भांति समझनी होगी। राष्ट्रीय सचिव उमेद सिंह कश्यप, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष प्रेम शाहपुर मुख्यरूप से शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दुष्यंत चौटाला से अपेक्षाएं है लेकिन गठजोड़ की सरकार में सभी कार्य सहमति से होते हैं। इस मौके पर राजपाल कैमला, सतीश कुटेल, रजनीश धनखड़, विनोद कश्यप, प्रताप कश्यप, सुमेर खोराखेड़ी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.