जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीतेगी जेजेपी: उमेद कश्यप
घरौंडा से जजपा प्रत्याशी उमेद कश्यप ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से वह भारी मतों से विजयी होंगे।
By Edited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 08:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा: घरौंडा से जजपाा प्रत्याशी उमेद कश्यप ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से वह भारी मतों से विजयी होंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज बेगमपुर ने उमेद कश्यप को समर्थन देने का ऐलान किया है। बरसत रोड स्थित एक निजी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मनोज बेगमपुर ने उमेद कश्यप का समर्थन करने का ऐलान किया। मनोज बेगमपुर ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अशोक तंवर के साथ अन्याय किया है। जिसके बाद तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी है। उमेद कश्यप ने बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने गरीब और मध्यमवर्ग का हमेशा से ही शोषण किया है। दोनों की पार्टियों ने जनता का पैसा लूटने का काम किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें