प्राथमिक चिकित्सा की आज देंगे जानकारी
जीवन अनमोल है और कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मृत्यु का शिकार हो जाता है तो पि
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 05:18 PM (IST)
करनाल : जीवन अनमोल है और कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मृत्यु का शिकार हो जाता है तो परिवार के लिए इससे बड़ा दुख कोई और नहीं हो सकता। देश में सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु सड़क हादसों में होती है। इस विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए विर्क अस्पताल और जेसीआइ करनाल एजाइल की ओर से करनाल क्लब में 25 मार्च को सेमिनार लगाया जाएगा। सेमिनार को साइंटिफिक गाइडलाइन फॉर द फर्स्ट अटेंडेंट ऑफ ट्रामा विक्टिमस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य तौर पुलिस अधीक्षक जश्नदीप ¨सह रंधावा शिरकत करेंगे। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें