Move to Jagran APP

भारत बंद का बाजारों पर नहीं पड़ा असर

जागरण संवाददाता, करनाल कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का कुछ देर असर रहा। इसके बाद बाजार खुल गए। सुबह बाजार खुलने के समय में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 02:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 02:33 AM (IST)
भारत बंद का बाजारों पर नहीं पड़ा असर
भारत बंद का बाजारों पर नहीं पड़ा असर

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का कुछ देर असर रहा। इसके बाद बाजार खुल गए।

सुबह बाजार खुलने के समय में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने की अपील की। दुकानदारों ने उनके आग्रह को मानते हुए कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर दी। उनके जाते ही दुकानें फिर से खुल गई।

अलबत्ता नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद का इतना ही असर कस्बों और गांवों में नजर आया।

देश में बढ़ती महंगाई और राफेल सौदे के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। इससे हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार की मार से तंग आई देश और प्रदेश की जनता लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर रोष जताएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कृष्ण शर्मा बसताड़ा, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष ज्ञान सहोता, डा. खजान ¨सह, नरेश संधु, जंगला राम, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, ¨बदर मान मौजूद रहे।

सरकार के खिलाफ जताया रोष

निसिंग: कार्यकर्ता गुरुद्वारा चौक पर एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। राज्य कमेटी सदस्य कामरेड जगमाल ¨सह ने कहा कि देश के बैंकों का खजाना विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे लोग सरकार की आंखों में धूल झोंककर ले गए। काला धन विदेशों से वापस लाना तो दूर अपने देश में बड़े अमीर घरानों के मुनाफे बढ़ाए जा रहे हैं। इस अवसर पर माकपा कार्यकर्ता, कामरेड लखा ¨सह, कुलदीप ¨सह, करेशन, पाल ¨सह, विजय कुमार, देवराज, सतपाल ¨सह व कामरेड बलजीत ¨सह मौजूद रहे।

125 करोड़ देशवासियों का विश्वास तोड़ा

शहर के घंटाघर पर हुए प्रदर्शन में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी जैसे त्यौहारों के दिनों में 33 बार पेट्रोल व डीजल के रेट में बढ़ोतरी करके केंद्र सरकार ने 125 इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश बक्शी, प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी विजय पाल एडवोकेट, कुलदीप ¨सह चीमा, प्रेम ¨सह नंबरदार, विकास राणा, हुसैन मूर्तजा, अनिल शर्मा, अशोक दुग्गल व वसीम हैदर मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी उतरे सड़कों पर

कांग्रेस सेवा दल के कार्यककर्ता करनाल में बंद के लिए सड़क पर उतरे। बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों के समक्ष हाथ जोड़ कर बंद में सहयोग करने का आह्वान किया। जिला प्रधान अनिल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खोली। अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रख पाई। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रदेश संगठक चरणजीत शर्मा, नीलोखेड़ी ब्लॉक प्रधान चरणदेव, इंद्री ब्लाक प्रधान प्रवीण संधू, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, जितेंद्र पांचाल, अशोक कुमार और वकील गुर्जर मौजूद रहे। असंध में दिखा असर

असंध: भारतबंद का असर यहां दिखाई दिया। यहां बंद के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश महासचिव शमशेर गोगी व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने शहर मे डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आह्वान किया। व्यापारियों और दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कर उनका साथ दिया। इस अवसर पर ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, पूर्व सिटी प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, पूर्व विधायक रिसाल ¨सह, पूर्व सरपंच राजबीर राणा, कैप्टन तारा चंद, जसवंत पन्नु, पूर्व सरपंच हरजिंद्र, रामफल थल पूर्व सरपंच, गुलाब सिंह ग्रामीण प्रधान इंटक, जसवंत ¨सह पन्नू, मनीष मान बल्ला, सुखबीर ¨सह, बल¨जद्र मंचूरी और वेदपाल मौजूद रहे। वर्करों के जाते ही खोल ली दुकानें

घरौंडा: दुकानदारों ने प्रदर्शनकारियों के जाते ही दुकानें खोल ली। कांग्रेस नेता बलवान सेन, रघबीर संधू, राजीव सेन, पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य राजेंद्र पाल, राजेंद्र कल्याण, शेखर राणा, रामनिवास शर्मा, सुभाष चोपड़ा व हवा ¨सह सहित कार्यकर्ता वि‌र्श्वकर्मा चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने शासनकाल में प्रदेश का हर वर्ग परेशान हो चुका है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.