Move to Jagran APP

समाज में बढ़ रही मीडिया की भूमिका व उपयोगिता : योगेंद्र

संगठन को मीडिया की दृष्टि से मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मीडिया टीम का गठन किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 07:34 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 07:34 AM (IST)
समाज में बढ़ रही मीडिया की भूमिका व उपयोगिता : योगेंद्र

जागरण संवाददाता, करनाल:

loksabha election banner

संगठन को मीडिया की दृष्टि से मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीडिया टीम का गठन किया गया। इस दौरान मीडिया के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के सभी 17 मंडलों के मीडिया प्रभारी और जिले के छह मोर्चों के मीडिया प्रभारियों को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्व एवं भूमिका बढ़ती जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। आज के जीवन में मीडिया अपरिहार्य आवश्यकता बन गया है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए और पार्टी की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए इसका गठन किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के दिशानिर्देशानुसार टीम में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र के 17 मंडलों के मीडिया प्रभारियों में करनाल विधानसभा के रामनगर मंडल से रमेश रावत, अर्बन मंडल से रोहित कुमार, शहरी मंडल से डिपंल छाबड़ा, असंध मंडल से अमरजीत मुंडे, जुंडला मंडल से बब्बू माजरा, बल्ला मंडल से विवेक कुमार और जलमाना मंडल से विक्रम कुमार, घरौंडा विधानसभा के अनिल ठुकराल, बरसत मंडल से संदीप कालरम,मोहीउद्दीनपुर मंडल से राहुल कुमार, नीलोखेड़ी मंडल से अजय कुमार, निसिग मंडल से राजपाल, निगदू मंडल से विपिन शर्मा व तरावड़ी मंडल से पंकज ठाकुर तथा इंद्री मंडल से रमन उडाना ,कुजंपुरा मंडल से सुशील राणा व गढीबीरबल मंडल से शिव कुमार को इसमे शामिल किया गया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, कोआर्डिनेट हरपाल कलामपुरा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा एवं सुनील गोयल, बरसत मंडल मीडिया प्रभारी संदीप कालरम, करनाल अर्बन मंडल मीडिया प्रभारी रोहित कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.