शुद्ध पर्यावरण रहेगा तो जीवन बचेगा : डॉ. रामपाल सैनी
डीएवी कॉलेज करनाल मे प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने नीम और पिल्खन के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण शुद्ध होगा तो सांस लेने के लिए शुद्ध जलवायु मिलेगी, जिससे मानव जीवन बचा रहेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी कॉलेज करनाल मे प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने नीम और पिल्खन के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण शुद्ध होगा तो सांस लेने के लिए शुद्ध जलवायु मिलेगी, जिससे मानव जीवन बचा रहेगा। पेड़ों से यह भी शिक्षा लेनी चाहिए जिस तरह से निस्वार्थ भाव से शीतल शीतल छांव देते हैं, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों को सुख देने का कर्म करना चाहिए, यही सच्ची मानवता होगी। इस मौके पर डॉ. बलराम शर्मा, प्रोफेसर विजय व डॉ. जितेंद्र मौजूद रहे ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें