Move to Jagran APP

हलके की सड़कें नहीं बनने तक रूठा रहूंगा, मेरी नाराजगी के राजनीतिक मायने न निकालें: ईश्वर सिंह

गुहला हलके से जजपा के विधायक ईश्वर सिंह अपनी ही पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से खफा हैं। उनकी नाराजगी गुहला-चीका में सड़कों की हालत को लेकर है। ईश्वर सिंह का कहना है कि वह सरकार और उपमुख्यमंत्री से तब तक रूठे रहेंगे जब तक कि हलके की सड़कें नहीं बन जाती। उनकी नाराजगी के राजनीतिक मायने कतई न निकाले जाएं। वह सिर्फ हलके के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द सड़कें बनवाने का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:08 PM (IST)
हलके की सड़कें नहीं बनने तक रूठा रहूंगा, मेरी नाराजगी के राजनीतिक मायने न निकालें: ईश्वर सिंह
हलके की सड़कें नहीं बनने तक रूठा रहूंगा, मेरी नाराजगी के राजनीतिक मायने न निकालें: ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका (कैथल): गुहला हलके से जजपा के विधायक ईश्वर सिंह अपनी ही पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से खफा हैं। उनकी नाराजगी गुहला-चीका में सड़कों की हालत को लेकर है। ईश्वर सिंह का कहना है कि वह सरकार और उपमुख्यमंत्री से तब तक रूठे रहेंगे, जब तक कि हलके की सड़कें नहीं बन जाती। उनकी नाराजगी के राजनीतिक मायने कतई न निकाले जाएं। वह सिर्फ हलके के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द सड़कें बनवाने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि यह विडंबना ही है कि उनकी पार्टी के नेता उपमुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के पास पीडब्ल्यूडी विभाग भी है। वह अनगिनत बार हलके की सड़कों का मुद्दा उनके समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने नाराजगी प्रकट की है। ईश्वर सिंह ने कहा कि जब तक वह नाराज रहेंगे तब तक पार्टी की गतिविधियों में भी शामिल नहीं होंगे। ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला के साथ लगते पिहोवा और कैथल हलके की सड़कें चकाचक हैं। जैसे ही वह कैथल से गांव खानपुर क्रास करते हैं और इधर पिहोवा से चीका की तरफ आते हैं तो सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे देख कर उनको बुरा महसूस होता है। उनका सरकार से यही सवाल है कि सिर्फ गुहला हलके की सड़कों की ओर क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार कहने के बाद एक विधायक की भी नहीं सुनी जा रही।

बता दें कि गुहला-चीका में टूटी सड़कों की हालत के चलते सड़क सुरक्षा मंच तक का गठन हो चुका है। भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आए दिन विधायक ईश्वर सिंह को खस्ताहाल सड़कों के चलते घेरते आए हैं। सड़क सुरक्षा मंच के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि अगर विधायक ईश्वर सिंह की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है तो वह मंच के प्रदर्शनों में हिस्सा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.