Move to Jagran APP

12 अवैध कालोनियों में नपा वसूल रही हाउस टैक्स, नहीं मिल रही सुविधा

संवाद सूत्र निसिग कस्बे की दस कालोनियां वैध है जिनमें नगरपालिका प्रशासन ने लोगों को बिजली

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:16 PM (IST)
12 अवैध कालोनियों में नपा वसूल रही हाउस टैक्स, नहीं मिल रही सुविधा
12 अवैध कालोनियों में नपा वसूल रही हाउस टैक्स, नहीं मिल रही सुविधा

संवाद सूत्र, निसिग : कस्बे की दस कालोनियां वैध है, जिनमें नगरपालिका प्रशासन ने लोगों को बिजली, पानी व सीवरेज सहित अन्य सभी मूलभुत सुविधाएं मुहैया करवाई हुई हैं। 12 कालोनियां अवैध की श्रेणी में आती हैं। यहां रहने वाले लोगों को नगरपालिका चुनाव या अन्य चुनावों में मतदान करने का अधिकार तो है, लेकिन नपा प्रशासन की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं पाने का अधिकार प्राप्त नहीं है। कालोनियां अभी अवैध की श्रेणी में है। जो वर्षो से वैध होने की बाट जोह रहे हैं। हालांकि इनमें पांच एक्सटैंसन कालोनियां भी है, जबकि कई अवैध कालोनियों में 60 फीसद रिहायस बनी हुई है। इतना ही नहीं अवैध कालोनी में बसने वाले जिन लोगों की प्रापर्टी आईडी बनी है। नपा प्रशासन उनसे हाउस टैक्स भी वसूलता है। लेकिन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बयान जारी कर प्रदेश में 50 फीसद तक विकसित होने वाली अवैध कालोनियों कानियमित किया जाएगा, जिसका जनता को लाभ होगा। उनके इस बयान से अवैध कालोनियों में बसे लोगों में नियमित होने की आस जगी है। नपा सचिव शेलेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्याधिकारियों के संज्ञान में संबंधित समस्याएं लाई गई हैं। विभागाधिकारियों के आदेश पर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये है निसिग की वैध कालोनियां

loksabha election banner

जेई राजकुमार के अनुसार बूटा सिंह कालोनी, दर्शन कालोनी, मट्टू कालोनी, ब्रह्मानंद कालोनी, बाम्भा कोलोनी, महाजन, इंदिरा आवास कालोनी, नसीब बिहार कालोनी, जंगीर कालोनी व अमर कालोनी वैध की श्रेणी में है। जिनमें नपा की ओर से स्ट्रीट, लाईटे, सीवरेज, पक्की सड़के, बिजली व पानी सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाए दी हुई है। ये कालोनियां है अवैध

नपा मिली जानकारी के अनुसार कस्बे की न्यू बूटा कालोनी, चोपडा कालोनी, अमर एक्सटैंशन कालोनी, नसीब बिहार एक्सटैंशन कालोनी, स्वर्ण एंक्लेव, कप्तान कालोनी, गणेश कालोनी, न्यू ब्रह्मानंद एक्सटैंशन कोलोनी, शीतल कालोनी, कर्मा कालोनी, मट्टू व जगीर एक्सटैंशन कालोनी अवैध की श्रेणी में आती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.