धुंध ने किया बेहाल, सर्दी बिगड़ा हाल
जागरण संवाददाता करनाल धुंध के साथ ठंड ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। शनिवार सुबह
जागरण संवाददाता, करनाल: धुंध के साथ ठंड ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। शनिवार सुबह धुंध में ²श्यता शून्य दर्ज की गई। हालांकि हवा में कुछ तेजी आई तो दोपहर 12 बजे तक कुछ हल्की हो गई, लेकिन सूर्य देव के दर्शन फिर भी नहीं हुए। दोपहर के बाद फिर से धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे धुंध एक बार फिर से गहरा गई। साढ़े पांच बजे तक दृश्यता महज पांच मीटर दर्ज की गई। देरशाम तक दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग की मानें तो 19 जनवरी तक धुंध गिरने का यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही ठंड और शीत लहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। 20 जनवरी से धुंध से कुछ राहत की उम्मीद नजर आ रही है, लेकिन ठंड लंबी चलेगी। बेहाल कर रही ठंड और धुंध
शनिवार सुबह धुंध अंधाधुंध होकर गिरी। जिस कारण से दिन का तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सर्दी में दूसरी बार दिन के तापमान में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले दिसंबर माह में भी दिन का तापमान गिरकर 10.0 डिग्री से नीचे चला गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को मामूली गिरावट के साथ 98 फीसद दर्ज की गई। हवा 3.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध का प्रकोप जारी रहेगा।