जैमल फत्ते का बुजुर्गो ने उठाया उत्फ
सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सांग का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सांगी संजय मलिक और उनकी टीम ने हरियाणवी किस्सा जैमल फत्ते का मंचन किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सांग का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सांगी संजय मलिक और उनकी टीम ने हरियाणवी किस्सा जैमल फत्ते का मंचन किया। कलाकारों ने पात्रों की भूमिका को बखूबी निभाया।
जैमल फत्ते के किस्से में राज घरानों की कहानी को दर्शाया गया। जयमल और उसके चाचा मालदेव में झगड़ा होता है और जयमल अपने मामा के यहां चला जाता है और उसकी मामी उस पर आशिक हो जाती है, लेकिन वह वहां से चलकर नया शहर बसा लेता है और अपने चाचा को बुलाकर उससे सारी चीजें लेकर उसको मार देता है। इस अवसर पर सांग के संयोजक पालाराम पहलवान ने कहा कि सांग हमारी पारपंरिक संस्कृति हैं। सांग, धार्मिक रागिनी कार्यक्रम आदि आपसी भाईचारा, मेलजोल, पारिवारिक परिवेश का सूचक होता है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी तक निरंतर अलग-अलग किस्सों पर सांग का मंचन किया जाएगा। 19 फरवरी को राजबाला और उनकी टीम रागिणी की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर प्रधान अविनाश बंसल, मदन मोहन शर्मा, गौरव गर्ग, राधेश्याम गोयल, पालाराम पहलवान, रमेश जिदल, अनिल गोयल, कैलाश गुप्ता, विनोद भाटिया, काशीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।