बायोमीट्रिक व ई-टेंडरिंग के विरोध में 20 को धरना देंगे वन कर्मचारी
जागरण संवाददाता, करनाल वन कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने व ई-टेंड¨
जागरण संवाददाता, करनाल
वन कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने व ई-टेंड¨रग के विरोध में धरने ऐलान किया। 20 फरवरी को सभी वन मंडलों पर कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। वन कर्मचारी संघ के महासचिव जीवन ¨सह ने कहा कि वन विभाग के फिल्ड कर्मचारियों को बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने में आने वाली समस्याओं से विभागाध्यक्ष व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। विरोध में धरना देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी वन संपदा की सुरक्षा करने की है। इसके लिए वह दिन रात, सर्दी, गर्मी, बरसात व अवकाशों के दिनों में भी अपने क्षेत्र का दौरा करते हैं। वन, खनन व भू माफिया और वन्य जीवों का शिकार करने वाले शिकारियों से वन स पदा की सुरक्षा के लिए दिन रात बिना किसी अधिकारी के आदेश के स्वत: ही ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ड्यूटी समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भवन निर्माण व मशीनरी और अन्य उपकरणों की खरीद के कार्यों में ई-टेंड¨रग करने के आदेश दिए हैं, परंतु विभाग के अधिकारी बीज संग्रह, अनुसंधान, नर्सरी उगाने, पौधे लगाने व उनकी देखभाल, सूखे गिरे वृक्षों की कटाई आदि कार्यों की भी ई-टेंड¨रग करके विभाग को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो मार्च को संसद कूच व सात मार्च को विधानसभा घेराव में वन कर्मचारी शामिल होंगे।