Move to Jagran APP

बिग बॉस में धमाल मचाएगी यह अनोखी हरियाणवी जोड़ी, जानें क्‍याें है यह खास

रियल्‍टी शो बिग बॉस 12 में इस बार हरियाणा की अनोखी जोड़ी धमाल मचाएगी। यह जोड़ी है वकील रोमिल चौधरी व पुलिसकर्मी निर्मल की। उम्‍मीद है कि यह जोड़ी अन्‍य घरवालाें पर भारी पड़ेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 12:15 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:41 PM (IST)
बिग बॉस में धमाल मचाएगी यह अनोखी हरियाणवी जोड़ी, जानें क्‍याें है यह खास
बिग बॉस में धमाल मचाएगी यह अनोखी हरियाणवी जोड़ी, जानें क्‍याें है यह खास

करनाल, [अश्विनी शर्मा]। बिग बॉस के घर में इस बार भी हरियाणवी धमक जमकर दिखेगी। बिग बॉस के घर में आए प्रतिभागियों का मुकाबला इस बार खास जोड़ी से होने जा रहा है। हरियाणा की यह जोड़ी बेहद खास है। यह है पुलिस और वकील की जोड़ी। करनाल के वकील रोमिल चौधरी व कुरुक्षेत्र के रहनेवाले हेडकांस्टेबल निर्मल मिलकर धमाल मचाने के लिए घर में दाखिल हो चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी पर पूरे देश की निगाहेें टिक चुकी हैं। पिछली बार हरियाणा की सपना चौधरी बिग बॉस के घर में गई थीं।

loksabha election banner

यह दोनों एक दूसरे के खास दोस्त हैं। वह जीत कर परचम लहराने की ठान कर ही बिग बॉस के घर में गए हैं। उनकी जीत के लिए जिला वासियों ने प्रार्थना शुरू कर दी है तो पहला शो देखने के लिए भी लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया। करनाल जिले के तरावड़ी के वकील रोमिल चौधरी व नीलोखेड़ी चौकी के हेडकांस्टेबल निर्मल जोड़ी में बिग बॉस के घर में दाखिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब की महिला को फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाया, गाेमांस खिलाकर धर्मांतरण की कोश्‍ािश

30 रोमिल चौधरी तरावड़ी के वार्ड नंबर चार के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की है। इसके बाद करनाल बार में प्रैक्टिस शुरू की है। वह पिछले पांच साल से बिग बॉस का आडिशन दे रहे थे। इस बाद उन्हें पता चला कि जोड़ीदार के साथ मिलकर ऑडिशन दे सकते हैं। उन्होंने कई जोड़ीदार तलाश किए, लेकिन आखिर में उन्हें सबसे उपयुक्त जोड़ीदार उनका दोस्त हेडकांस्टेबल 38 वर्षीय निर्मल नजर आए।

वकील रोमिल चौधरी और हेडकांस्टेबल निर्मल।

निर्मल नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में हेडकांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। दिलचस्‍प बात है कि निर्मल ने पहले रोमिल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। फिर रोमिल ने समझाया कि वकील व पुलिसवाले की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी तो राजी हो गए। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर दोनों वीडियो बनाई और उसे ऑडिशन के लिए भेज दिया। 56 लाख वीडियो में से उनकी वीडियो को चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: अब अाॅफिस के समय बाहर गए तो खैर नहीं, आपकी घड़ी खोल देगी पोल

वीडियो में दोनों एक दूसरे का परिचय पूरे धांसू अंदाज में देते हैं। रोमिल चौधरी अपने दोस्त निर्मल सिंह के बारे में बताते हैं कि वह गलत के साथ गलत और सही के साथ सही है। गुस्सा इसकी नाक पर बैठा रहता है। निर्मल कहते हैं कि रोमिल अपनी बात से किसी को भी अपनी बात में फंसा लेता है। वह जज को भी अपनी बात से राजी कर लेने में माहिर है। रोमिल के दोस्त अभिषेक लाठर एडवोकेट का कहना है कि दोनों स्टार बनने की राह पर आगे बढ़ गए हैं। वकील साथियों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस में दोस्तों के 'धोखे' की शिकार हुई सपना चौधरी

रोमिल का सपना था खास बनना, पिता धमकाते थे - पढ़-लिख ले, सेलीब्रिटी बनना नहीं आसान

रोमिल चौधरी ने कभी अपने सपने को मरने नहीं दिया। उसका सपना था सेलीब्रिटी बनना और फिल्‍म व टीवी की दुनिया में नाम कमाना। पिता नंबरदार राम सिंह को उनके शौक के बारे में पता चला तो साफ कर दिया कि बेटे हम मध्यमवर्ग से हैं। यह अमीरों का काम है। पढ़ लिख ले, ये सेलीब्रिटी बनना आसान नहीं है।

बिग बॉस में रोमिल और निर्मल की जोड़ी को एंट्री करते देखते रोमिल के परिजन।

परिजन बताते हैं पिता के कहे अनुसार वह पढ़ता गया। पहले नीलोखेड़ी के राइस लैंड स्कूल से दसवीं व 12वीं की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से स्नातक और फिर पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करनाल बार में आकर प्रेक्टिस शुरू कर दी। लेकिन, उसने कभी अपने सपने को समाप्‍त नहीं दिया। अंदर ही अंदर टीवी की दुनिया में जाने की तैयारी करता रहा। उसने तीन बार रोडिज के लिए ऑडिशन दिया। वह बिग बॉस के लिए भी पहले ऑडिशन दे चुका है। इस बार उसके सपनों को पंख मिले और नीलोखेड़ी के हेडकांस्टेबल निर्मल के साथ जोड़ी बनी और बिग बॉस के घर में एंट्री हो गई।

यह भी पढ़ें: बिग बाॅस में हरियाणवी तड़का, सलमान संग सपना चौधरी ने लगाया ठुमका

क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी रहा है रोमिल

रोमिल चौधरी क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी रहा है। एक समय वह हरियाणा रणजी टीम में चयनित होने के बेहद करीब पहुंच गया था। जिला व राज्य स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंद व बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उसका नाम रणजी टीम में सेलेक्शन के लिए फाइनल होना था। लेकिन एेन वक्त पर उसकी तबीयत खराब होने से वह चूक गया। इसके बाद वह क्रिकेट से दूर होता चला गया।

पिता, दादी और पत्‍नी के साथ रोमिल। (फाइल फोटो)।

पत्‍‌नी दीक्षा रानी है जिला परिषद की सदस्य

रोमिल चौधरी की शादी फरवरी 2017 में दीक्षा रानी के साथ हुई थी। वह इस समय जिला परिषद की सदस्य हैं। उनका परिवार समाजसेवी पृष्ठभूमि से है। अलबत्ता उन्होंने राजनीति को भी समाजसेवा का माध्यम बनाया हुआ है। रोमिल का एक बेटा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.