भाजपा की हर नीति जन कल्याणकारी : हरविद्र
निवर्तमान विधायक हरविद्र कल्याण ने छतरगढ़ कॉलोनी नई अनाज मंडी नसीब विहार कॉलोनी बाली नगर भट्ट मोहल्ला मंडी दीप चंद सहित अन्य जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। विधायक हरविद्र कल्याण की मौजूदगी में घरौंडा नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामलाल गोयल जितेंद्र गर्ग सतीश बंसल सुरेश मित्तल बलबीर सिंह नरेश गर्ग हुक्म चंद गोयल विनोद मित्तल अमित अग्रवाल ने भाजपा का दामन थामा।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : निवर्तमान विधायक हरविद्र कल्याण ने छतरगढ़ कॉलोनी, नई अनाज मंडी, नसीब विहार कॉलोनी, बाली नगर, भट्ट मोहल्ला, मंडी दीप चंद सहित अन्य जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। विधायक हरविद्र कल्याण की मौजूदगी में घरौंडा नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामलाल गोयल, जितेंद्र गर्ग, सतीश बंसल, सुरेश मित्तल, बलबीर सिंह, नरेश गर्ग, हुक्म चंद गोयल, विनोद मित्तल, अमित अग्रवाल ने भाजपा का दामन थामा।
कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और पार्टी किसी एक परिवार की नहीं है। किसी एक नेता की पार्टी नहीं है, यह एक विचार से चलने वाला संगठन है जिसकी नीति हमेशा से जन कल्याण की है। उन्होंने कहा कि आज हम सब सबके विकास और सबके कल्याण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल में उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं का निवारण करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है।