भाजपा जातिवाद की राजनीति से कोसों दूर : हरविद्र
भाजपा प्रत्याशी हरविद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो का सम्मान करती है। भाजपा को 36 बिरादरियों का हमेशा सहयोग मिला है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा: भाजपा प्रत्याशी हरविद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो का सम्मान करती है। भाजपा को 36 बिरादरियों का हमेशा सहयोग मिला है। जातिवाद की राजनीति से भाजपा कोसों दूर है। कश्यप समाज के समर्थन से भाजपा को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का स्नेह बीजेपी को मिला है वह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभाव है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश के अंदर अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी है। 30 से 40 साल पुरानी समस्याओं को एक कलम में दूर करने का काम किया है। उन्होंने दावा कि बीजेपी एक बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। करनाल के राजीव पुरम इलाके में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को घरौंडा के बाद एक बार फिर महिलाओं ने पैदल मार्च निकालकर राजीवपुरम व आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों से हरविद्र कल्याण के लिए वोट की अपील की।