क्षेत्र में ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान
संवाद सहयोगी, घरौंडा : कस्बे व आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलावृष्टि के का
संवाद सहयोगी, घरौंडा :
कस्बे व आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलावृष्टि के कारण घरों के आंगन में ओलों की चादर सी बिछी दिखाई दी। अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान के आंशिक बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद ओलों के साथ बारिश शुरू हो गई। ओलो के कारण सड़कों पर लोग बचते दिखाई दी। घर-आंगन में ओले बिखरे हुए दिखाई दिए। वहीं ओलावृष्टि के कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बेलों पर खासा प्रभाव पड़ेगा, जिससे दाना खराब हो सकता है, इसके अलावा अन्य सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। ओलावृष्टि के बाद दोपहर तक सूरज की आंख मिचौनी का खेल चलता रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा रहे और सर्द हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी।