पेरोल पर रखने की मांग को लेकर 9वें दिन गेट मीटिग
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के 9वें दिन नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिग की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के 9वें दिन नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिग की। प्रधान वीरभान बिडलान ने कहा कि निगम प्रशासन के खिलाफ पिछले कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। सरकार से हुए समझौते के बावजूद प्रशासन के पास पत्र आने बाद भी कमिश्नर लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। शारदा देवी व राम सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन का रवैया सही नहीं है। इस मौके पर सुशील गुर्जर, कृष्ण शर्मा, वाईपी यादव, विजय शर्मा, भाग सिंह, रमेश दादूपुर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें