Move to Jagran APP

भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी के चार नाम शॉर्टलिस्ट, टिकट की घोषणा किसी भी वक्त

कांग्रेस और इनेलो अभी वेट एंड वाच की स्थिति में, देरी पड़ सकती है भारी जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:59 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:59 AM (IST)
भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी के चार नाम शॉर्टलिस्ट, टिकट की घोषणा किसी भी वक्त
भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी के चार नाम शॉर्टलिस्ट, टिकट की घोषणा किसी भी वक्त

कांग्रेस और इनेलो अभी वेट एंड वाच की स्थिति में, देरी पड़ सकती है भारी जागरण संवाददाता करनाल

loksabha election banner

भाजपा निगम चुनाव पर गंभीर नजर आ रही है। चुनाव की घोषणा से पहले मेयर उम्मीदवार का नाम फाइनल करने की उलटी गिनती शुरू कर दी है। चार नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। इसमें से कोई एक नाम फाइनल करने के लिए

गुणा-भाग किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक करनाल सीट की गंभीरता को देखते हुए यहां ऐसा नाम फाइनल किया जाएगा, जिस पर सर्वसम्मति हो। इस बार करनाल नगर निगम का मेयर पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। ये नाम हुए शॉर्टलिस्ट

1. निवर्तमान मेयर, रेणुबाला गुप्ता, पिछली बार सफलतापूर्वक इस पद पर काम किया है। कोई कंट्रोवर्सी भी नहीं होने दी। निगम प्रशासन और जनता के बीच तालमेल बैठाया। भाजपा में पैठ के चलते वे मेयर पद उम्मीदवार की रेस में आगे मानी जा रही हैं। 2. निर्वतमान डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग भाजपा और सीएम के नजदीकी माने जाते हैं। लोगों के बीच खासी पकड़ है। गर्ग अपनी पुत्रवधु के लिए चाह रहे हैं। उन्होंने पहले ही साफ किया कि टिकट मिलेगा तो चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। 3. निवर्तमान पार्षद सुजाता अरोड़ा की छवि उनका मजबूत पक्ष है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक काम किया। पंजाबी होने के कारण इस समुदाय पर अच्छी पकड़ है। संघ से भी नजदीकी रिश्ता है। सबसे बड़ी बात राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता है। 4. पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा और वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद मेहता की पुत्री दीप्ति मेहता प्रबल दावेदार हैं। अशोक सुखीजा पार्टी की 52 साल से सेवा कर रहे हैं। उनकी पंजाबी बिरादरी के साथ ही अन्य बिरादरियों में खासी पकड़ रही है। चुनाव लड़वाने का भी वह खासा अनुभव रखते हैं। इसी आधार से वह अपनी पुत्रवधु की टिकट के लिए दावा पेश कर रहे हैं। सीएम का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से महत्वपूर्ण है सीट

यह सीएम मनोहर लाल का विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में मेयर पद को खासा

महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहीं वजह है कि भाजपा इस सीट पर किसी तरह के

रिस्क से बच रही है। क्योंकि यहां का चुनाव परिणाम पार्टी के लिए बहुत

मायने रख रहा है। ऐसे में पार्टी यहां बहुत ही सोच समझ कर उम्मीदवार

फाइनल करने जा रही है। इसके लिए कई दौर का मंथन किया गया है। पार्टी

कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेकर ही नाम फाइनल किया जाएगा। एक नाम फाइनल, बस घोषणा बाकी है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक नाम लगभग फाइनल हो गया है। बस घोषणा शेष है। इसमें अनुभव को तवज्जो दी गई है। पार्टी के ¨थक टैंक मानकर चल रहे कि इस सीट पर अनुभव खास मायने रख रहा है। जो सभी मतदाताओं को अपने साथ जोड़ कर चल सके।

कांग्रेस और इनेलो वेट एंड वाच की स्थिति में

इनेलो और कांग्रेस ने मेयर पद के लिए काम करना शुरू नहीं किया है। इन पार्टियों से मेयर का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इसी उम्मीद है कि उनकी पार्टी भी जल्द कोई नाम फाइनल कर ले। उनका मानना है कि जितनी देरी होगी, उसका खामियाजा भुगतना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.