पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का घरौंडा में स्वागत
दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी सैलजा व सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुबीर संधू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी सैलजा व सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुबीर संधू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है। कांग्रेस नेता अपने-अपने प्रयासों से कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए है। शनिवार को कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा व सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरौंडा रेलवे रोड पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। दोनों नेताओं के एक साथ आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद दिखाई दी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रघबीर संधू ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया और कहा कि हरियाणा कांग्रेस को एक मजबूत नेतृत्व मिला है।