एसबीएस स्कूल में प्रकाशोत्सव पर पांच प्यारे सजे
एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव का पर्व हर्षोंल्लास से मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:32 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव का पर्व हर्षोंल्लास से मनाया। इस पावन अवसर पर बच्चों ने गुरु महाराज के आगे शीश नवाया। पालकी साहिब के साथ स्कूल में नगर कीर्तन निकाला। शबद गायन और संकीर्तन किया। चेयरमैन दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, वाइस चेयरमैन आचरण सिंह, मैनेजर और सचिव जीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. इकरूप सिंह चोपड़ा ने शिरकत की। चेयरमैन दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी सभी के गुरु थे और उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का सत्कार करें। विद्यालय प्राचार्या हरजीत कौर चावला ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य बच्चों को गुरुनानक देव जी के संदेशों से अवगत करवाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें