महिला पार्षद ने लगाए जातिसूचक शब्द कहने के आरोप
एक महिला पार्षद ने जातिसूचक शब्द कहने व परेशान करने की शिकायत दी है। डीएसपी जगदीप सिंह ने कहा कि महिला पार्षद पूजा रानी द्वारा शिकायत दी गई थी। जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो मामले की जांच शुरू की गई।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : एक महिला पार्षद ने जातिसूचक शब्द कहने व परेशान करने की शिकायत दी है। डीएसपी जगदीप सिंह ने कहा कि महिला पार्षद पूजा रानी द्वारा शिकायत दी गई थी। जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो मामले की जांच शुरू की गई।
महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि तरावड़ी के पार्षद ओमप्रकाश एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र ने उसे परेशान किया और जातिसूचक शब्द भी कहे हैं। आरोपितों ने कार्यालय से उसके घर आने-जाने वाले रास्ते के बीच संदिग्ध व नशा प्रवृति वाले लोगों के साथ मिलकर परेशान किया व परिजनों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। शिकायत पर डीएसपी जगदीप, महिला पुलिस अधिकारी एएसआई रोजी ने मामले की जानकारी ली।
डीएसपी जगदीप सिंह ने बताया कि महिला पार्षद द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद तरावड़ी क्षेत्र में जगह का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पार्षद ओमप्रकाश ने बताया कि तरावड़ी नगपालिका में एक सफाई कर्मचारी का बीते दिनों घरौंडा तबादला हो गया था और आरोप हम पर डाला जा रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।