Move to Jagran APP

धान की रोपाई में जुटे किसानों को बरसात का इंतजार

धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। फिलहाल किसान पीआर 14 व बासमती 1509 धान की रोपाई में जुटे हैं। किसानों को इसी माह पीआर धान की रोपाई के निपटान की जल्दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 09:09 AM (IST)
धान की रोपाई में जुटे किसानों को बरसात का इंतजार
धान की रोपाई में जुटे किसानों को बरसात का इंतजार

संवाद सूत्र, निसिग : धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। फिलहाल किसान पीआर 14 व बासमती 1509 धान की रोपाई में जुटे हैं। किसानों को इसी माह पीआर धान की रोपाई के निपटान की जल्दी है। जिसके चलते किसान को अब बेसब्री से बारिस का इंतजार है। ताकि धान रोपाई कार्य का समय पर निपटान हो सके। हालांकि बीते दो तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे किसानों में शीघ्र बारिश होने की उम्मीद जगी है। अगले माह किसान बासमती किस्मों की रोपाई करेंगे। क्षेत्र में लगभग सभी किसानों ने धान रोपाई शुरू कर दी है। लेकिन रोपाई के लिए दूसरे राज्यों से अभी तक बहुत कम मजदूर पहुंचे है। जिससे किसानों को मजदूरों की कमी अखरने लगी है। फिलहाल किसान क्षेत्रीय मजदूरों की मदद से रोपाई कर रहे हैं। बरसात के बाद धान रोपाई के कार्य में तेजी आने से लोगों को मजदूरों की कमी भी पड़ सकती है।

loksabha election banner

अगेती 1509 में रहता बकानी रोग का अंदेशा

बीएओ डॉ. महेंद्र संधू का कहना है कि 30 जून तक पीआर धान की रोपाई का उचित समय है। किसान जुलाई के प्रथम सप्ताह के बाद बासमती धान की रोपाई शुरू कर सकते हैं। रोपाई के तीन दिन बाद खरपतवार नियंत्रण दवा डाले। जबकि खेत तैयार कर रोपाई से पूर्व डीएपी खाद डाले। रोपाई के 15 दिन के बाद यूरिया खाद डाले। उन्होंने कहा कि पीआर धान की रोपाई में प्रति वर्ग मीटर खेत में 33 पौधे रोपित करें। जबकि बासमती धान के प्रतिवर्ग मीटर में 22 पौधों की रोपाई करें। उन्होंने कहा कि पीआर के साथ बासमती 1509 धान की रोपाई करने से बकानी रोग का अंदेशा रहता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.