कार्यशाला में बैंक योजनाओं के बारे में बताया
उपमंडल विधिक सेवाएं कमेटी की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इंद्री के बार रूम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं उप मंडल विधिक सेवाएं कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र ने की।
संस, इंद्री : उपमंडल विधिक सेवाएं कमेटी की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इंद्री के बार रूम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं उप मंडल विधिक सेवाएं कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र ने की। सभी पैनल एडवोकेट व पैरा लीगल वालंटियर के लिए आयोजित इस कार्यशाला में बैंक योजनाओं के बारे में बताया गया। जज रमेश चंद्र ने कहा कि बैंक द्वारा जनता के फायदे के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। वर्कशॉप में बैंक मैनेजर विनोद कुमार ने सुकन्या समृद्धि खाते सहित बैंक की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।