Move to Jagran APP

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने कहा है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार किसानों को उस तरह की सुविधाएं देगी, जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़े भाषणों से देश और प्रदेश नहीं चलता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:48 AM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त: हुड्डा
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त: हुड्डा

जागरण संवाददाता, करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने कहा है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार किसानों को उस तरह की सुविधाएं देगी, जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़े भाषणों से देश और प्रदेश नहीं चलता है। भाजपा राज में 55 महीने बाद भी देश समस्याओं से घिरा हुआ है। प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री झूठ का माया जाल फैला रहे हैं। सभी वर्ग के लोग दुखी हैं।

loksabha election banner

उन्होंने जीएसटी पर तंज कसते हुए कहर कि इसका मतलब जल्द गई थारी सरकार है। भाजपा की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग और जाति को साथ लेकर चलती हैं। कांग्रेस ने सदैव आपसी भाई चारा कायम रखा है। पांच साल पहले तक हरियाणा आय और पूंजी निवेश में देश का सिरमौर था। अब प्रदेश निचले स्थान पर आ गया है। कांग्रेस हरियाणा के स्वाभिमान को फिर से स्थापित करके रहेगी। वह करनाल में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन ¨सह के निवास पर हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन ¨सह ने कहा कि प्रदेश में लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। वह हुड्डा को फिर से सीएम पद पर देखना चाहते हैं। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को स्मरण करते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान की कीमत पर सब साथ हैं। सबसे पहले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता ¨सह नें सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, अशोक खुराना,सुरेंद्र नरवाल, राकेश काम्बोज, एमएस चोपड़ा, मराठा वीरेंद्र वर्मा व रघुवीर संधु मौजूद रहे।

कांग्रेस का उम्मीदवार लोकल ही होगा : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने इशारों इशारों में ही कह डाला कि करनाल से कांग्रेस का उम्मीदवार लोकल ही होगा। उम्म्ीदवार को एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंच पर आसीन नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि संभावित उम्मीदवार इनमें से ही होगा। जबकि मंच पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, सुमिता ¨सह, त्रिलोचन ¨सह भीमसेन मेहता, मराठा वीरेंद्र वर्मा और अशोक खुराना थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.