नगर निगम ने 68 दुकानदारों को भेजे एन्हांसमेंट नोटिस, परेशान व्यापारियों ने लगाई माफी की गुहार
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता व हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के अध्यक्ष कृ
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता व हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम कार्यालय व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें कई मामलों के साथ-साथ दुकानदारों को एन्हांसमेंट के नाम पर भेजे जा रहे लाखों रुपये के नोटिस पर भी चर्चा हुई।
व्यापारियों ने बताया कि यह नोटिस 42 साल में पहली बार आए हैं। इससे व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने आयुक्त से एन्हांसमेंट वापस लेने की गुहार लगाई। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें 1976 में दुकानें अलॉट हुई थी, इनमें से कुछ दुकानें आगे 2-3 बार बिक भी चुकी हैं। यह नोटिस मुख्य रूप से नेताजी सुभाष मार्केट में 68 दुकानों को जारी किया गया है।
आयुक्त ने इस विषय पर सीएम से बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हंस राज, हेमंत गुलाटी, तिलक राज, सुशील, अंकुश, सुशील अरोड़ा, विनोद गर्ग, बलजीत ¨सह व आशु गुप्ता उपस्थित रहे।