गेट मीटिग कर कर्मचारियों ने की नारेबाजी
आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की सब अर्बन सब यूनिट ने उपमंडल अधिकारी मेरठ रोड के खिलाफ दूसरे दिन भी राजीव गांधी विद्युत सदन में गेट मीटिग की। अध्यक्षता सब यूनिट कैशियर पवन कुमार ने की।
करनाल (विज्ञप्ति): आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की सब अर्बन सब यूनिट ने उपमंडल अधिकारी (ओपी) मेरठ रोड के खिलाफ दूसरे दिन भी राजीव गांधी विद्युत सदन में गेट मीटिग की। अध्यक्षता सब यूनिट कैशियर पवन कुमार ने की। संचालन शहरी यूनिट करनाल रमेश शर्मा ने किया। इस मौके पर राज्य सचिव सतीश मान व एनपी सिंह चौहान ने कहा कि शिवरात्रि पर गांव नगला मेघा में शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में बिजली विभाग के जेई बलबीर को बिना जांच के निलंबित कर दिया गया। यूनियन इसका पुरजोर विरोध करती है। जेई को शीघ्र बहाल किया जाए। कर्मचारियों ने अनिश्चिकतालीन धरने तथा काम का बहिष्कार कर हड़ताल की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य चरण सिंह ढाकला, कालूराम शर्मा व मलकीत सिंह ने कहा कि जुलाई माह में उक्त अधिकारी द्वारा नई सब डिवीजन का चार्ज लिया गया था। इस डिवीजन में बिजली उपभोक्ता लगभग 30 से 35 हजार हैं, परंतु तकनीकी कर्मचारी 40 से 50 के लगभग हैं। इससे कर्मचारियों पर काम का बहुत ज्यादा बोझ है। उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पड़ता है। उच्च अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष है। एसडीओ व एक्सईएन कार्यालय में तकनीकी कर्मचारियों को बिठा रखा है, जिनको फील्ड में भेजा जाना चाहिए। इस अवसर पर सर्कल सचिव राजेंद्र राणा, विशाल बनवाला, अजीत, जगमाल, भाग सिंह, अशोक पांचाल, मुकेश जांगड़ा, गुरविदर, सुरेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, विष्णु शर्मा, जोगेंद्र, प्रीती, सोनम, सुरेंद्र कांबोज, अव्वल सिंह, शमशेर, दीपक पोसवाल, राममूर्ती, सुनील रामनगर, सोमबीर, जसवंत व विनोद कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया।