दुष्यंत चौटाला ने जजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार उन लोगों पर अत्याचार कर रही है जो देश को शिक्षित करने का काम करते हैं। प्रदेश सरकार में ओवरलोडिग का बड़ा घोटाला किया गया है।
संवाद सहयोगी, इंद्री : दीवान पैलेस में वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने जजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जजपा हलका प्रधान गुरदेव सिंह रंबा व मंच संचालन मेहम सिंह राजेपुर ने किया।
दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार उन लोगों पर अत्याचार कर रही है, जो देश को शिक्षित करने का काम करते हैं। प्रदेश सरकार में ओवरलोडिग का बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि जजपा प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पूर्व विधायक एवं जजपा जिला प्रधान नरेंद्र सांगवान, उमेश सिंह कश्यप राष्ट्रीय सचिव, माया राम जिला प्रभारी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड, युवा जिला प्रधान भीम मंढाण, शहरी प्रधान इंद्रजीत सिंह गोल्डी, रणदीप, सम्राट कश्यप मौजूद थे।