नगरपालिका ने लोगों को बांटे मास्क
संवाद सहयोगी घरौंडा शहर के रेलवे रोड पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों और वाहन चालक
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 07:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहर के रेलवे रोड पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों और वाहन चालकों को नगरपालिका ने मास्क वितरित किए। साथ ही लोगों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर सफाई निरीक्षक राजीव गोयल, एसबीएम मोटिवेटर राजेश पुंडरी, रेनुभुषण ने रेलवे रोड पर मास्क वितरित किए। इसके साथ ही नगरपालिका बिना मास्क घूमने वालों के चालान भी काटती है, लेकिन फिर भी लोग सरकार की हिदायतों का पालन नहीं करते। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे रोड पर मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया था, जिसमें 150 लोगों मास्क बांटे गए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें