Move to Jagran APP

गन्ने की कटाई को लेकर हरियाणा और यूपी के किसानों में विवाद, छह घायल

यमुना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा व यूपी के किसान आपस में भिड़ गए। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थिति खेतों की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमें लालुपुरा गांव के छह किसान व मजदूर घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि यूपी की तरफ से आए कुछ लोगों ने उनकी फसल व जमीन पर कब्जा करने की नियत से उन पर हमला किया और गन्ने से भरी उनकी ट्राली लेकर फरार हो गए। यूपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 06:23 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 06:23 AM (IST)
गन्ने की कटाई को लेकर हरियाणा और यूपी के किसानों में विवाद, छह घायल
गन्ने की कटाई को लेकर हरियाणा और यूपी के किसानों में विवाद, छह घायल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : यमुना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा व यूपी के किसान आपस में भिड़ गए। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थिति खेतों की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमें लालुपुरा गांव के छह किसान व मजदूर घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि यूपी की तरफ से आए कुछ लोगों ने उनकी फसल व जमीन पर कब्जा करने की नियत से उन पर हमला किया और गन्ने से भरी उनकी ट्राली लेकर फरार हो गए। यूपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यमुना तट से सटे उत्तर प्रदेश व हरियाणा के गांवों के किसानों के बीच अक्सर जमीनी विवाद होता है। दोनों प्रदेशों की सीमा से लगते खेतों के मालिकाना हक को लेकर व फसल की कटाई को लेकर दोनों पक्षों के किसान अपना-अपना दावा जताते है। शनिवार को लालुपुरा निवासी अजय पुत्र सतीश कुछ मजदूरों को लेकर यमुना पार स्थित अपने खेतों में गन्ने की छुलाई करने के लिए गया हुआ था। सुबह करीब दस बजे यूपी की तरफ से कुछ लोग आए और उन पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में किसान अजय, कर्ण सिंह, रोशन, जल सिंह, सतीश और रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल किसान अजय ने बताया कि लालुपुरा के पास यमुना के पार उनके खेत है। खेतों में गन्ना लगाया हुआ है। वे गन्ना छुलाई करने के लिए गए थे। गन्ना ट्राली में लोड किया जा रहा था और इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया। अजय ने कहा कि उन्हें पहले ही हमले की आशंका थी जिसके चलते उन्होंने मंगलौरा चौकी में शुक्रवार को ही शिकायत की थी। वर्जन- दोनों पक्षों का पुराना जमीनी विवाद है। आज लालुपुरा वालों ने नशे की हालत में यूपी के किसानों के साथ गाली-गलौच किया। जिस वजह से झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों को रविवार को थाने में बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र सागर, थाना प्रभारी बड़ौली यूपी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.