जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु
योग शिक्षक दिनेश गुलाटी द्वारा संचालित योग कक्षाओं की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : योग शिक्षक दिनेश गुलाटी द्वारा संचालित योग कक्षाओं की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर नौ स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से साध्वी दीपमाला ने अपने कृष्ण भक्ति भाव से परिपूर्ण भजनों से की। शहर की महापौर रेणू बाला गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि दिनेश गुलाटी व उनकी टीम योग की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साध्वी ने कृष्ण भजन नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा मुझसे नकाब क्यों आदि भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण कृपा संकीर्तन मण्डल से शाम अरोड़ा और उनकी मंडली ने भी कृष्ण भजनों का गुणगान किया। विष्णु शरण शास्त्री ने कृष्ण भजन व बाल रूप में कृष्ण लीलाओं का सुंदर चित्रण किया। इस दौरान श्री कृष्ण कृपा परिवार से संजय बत्रा, जेके जिदल, राजिदर पपनेजा, शिवानी कांबोज, नवीन संदूजा, नीलम बठला, निधि गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बरखा जिदल, नवीन जिदल, राजीव शमर, वीना सेठ, वीना गोयल, एसपी शर्मा, राधिका भाटिया, अशोक सरदाना व सुदेश मौजूद रहे।