Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया युवाओं से किया वादा: सांगवान

जननायक जनता पार्टी की युवा विग की जिला स्तरीय मीटिग एक निजी होटल में हुई। इस दौरान पार्टी के कामकाज को लेकर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 06:55 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 06:55 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया युवाओं से किया वादा: सांगवान
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया युवाओं से किया वादा: सांगवान

करनाल: (विज्ञप्ति): जननायक जनता पार्टी की युवा विग की जिला स्तरीय मीटिग डिवाइन बैंक्वट हाल में हुई। मीटिग की अध्यक्षता युवा जिला प्रधान उत्तम घणगस ने की। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष रविद्र सांगवान ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य जननायक जनता पार्टी में सुरक्षित है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के युवाओं का सम्मान बढ़ाते हुए निजी क्षेत्र में 75 फीसद रोजगार प्रदेश के युवाओं को देने के अपने वादे को पूरा किया। इससे युवाओं में खुशी का माहौल है।

prime article banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार पार्टी की ओर से दिए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जजपा के साथ जोड़ना है। घर-घर जाकर गठबंधन सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं। अगले विधानसभा चुनाव में लगभग तीन साल का समय बाकी है। कार्यकर्ताओं के बल पर जजपा बहुमत से हरियाणा में सरकार बना सकती है। रविद्र सांगवान ने बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। इससे पहले पांच अगस्त को रोहतक में इनसो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती मनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। युवा जिला अध्यक्ष उत्तम घणगस ने प्रदेश अध्यक्ष को करनाल के कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वास दिलाया कि पार्टी के सभी कार्यक्रम में करनाल के युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर शामिल होंगे। युवाओं को राजनीति में आगे लाने का काम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की ओर से युवा प्रदेश अध्यक्ष को तलवार, सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला प्रधान गुरदेव रंबा, करनाल हलका प्रधान अमनदीप चावला, भीम सिंह मढाण, यशकरण राणा व मोहसिन चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.