पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
जागरण संवाददाता करनाल वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर जिला सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिता प्रकट की। बाद में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मा.ले. का जिला नेतृत्व शामिल रहा।
जागरण संवाददाता, करनाल : वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर जिला सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिता प्रकट की। बाद में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले का जिला नेतृत्व शामिल रहा। अध्यक्षता सतपाल बेनिवाल ने की। मुख्य वक्ता डा. अशोक कुमार, बलजीत सिंह सैनी व जगमाल सिंह रहे। डा. अशोक ने कहा कि आयकर न भरने की श्रेणी में आने वाले सभी परिवारों को आगामी छह माह तक 7500 रुपये मासिक नकद भुगतान किया जाए। प्रत्येक परिवार को 10 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन मिले। मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई जाए तथा 200 दिन काम मिले। कृषि व शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी कानून का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगे। जन स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च बढ़ाया जाए। खाली पड़े पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम कम किए जाएं। श्रम कानूनों में जो बदलाव किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। इस अवसर पर सियानंद, जरासो देवी, शीशपाल, जिले सिंह पाल, रोशन गुप्ता, जोगा सिंह, राजेंद्र सिंह, बीरसिंह लाठर, एसपी त्यागी, महेंद्र चोपड़ा, बलजीत सैनी, जगपाल राणा, जिले सिंह पाल व जोगा सिंह मौजूद रहे।